बरेली- भारत सेवक समाज के जिला अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना के निवास इंदिरा नगर पर वीरेंद्र रायजादा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कृष्ण स्वरूप सक्सेना द्वारा उनके जीवन पर उनके साहस और बलिदान के विषय में बड़ी गंभीरता से सभी को समझाया गया और यह संकल्प लिया गया कि उनके बताए हुए मार्ग पर तथा उनके जीवन से सीख लेकर हम लोग आगे बढ़ेंगे ताकि देश प्रगति कर सकेI श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना द्वारा जिला प्रशासन के कार्यक्रम के अंतर्गत फारसी टोला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा कसग्रण में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया I जिला अस्पताल में फल बिस्किट वितरण किया गया तथा अनाथालय में भी फल और बिस्कुट का वितरण किया गयाI काशी धाम वृद्ध आश्रम में भी स्कूल वितरण किया गयाI साथ में श्री अनुज कुमार ,राकेश मिश्रा, सुबोध जौहरी एडवोकेट ,अनिल अग्रवाल, प्रेम शंकर गंगवार ,ज्ञानेंद्र गंगवार, मेहंदी हसन ,लाल बहादुर गंगवार आदि उपस्थित रहे I
जयंती पर याद किए गये बापू और लाल बहादुर शास्त्री
