बरेली। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक खेत में 10-12 लोग हाथों में लाठी डंडे और कसी लेकर एक दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे है। लड़ाई मे कई महिलाएं भी शामिल है। इतना ही नहीं, लड़ाई होते देखने वाले बच्चे खेत से दूर खड़े रोते-बिलखते सुनाई दे रहे है। एक बच्चा कह रहा है… मेरी मम्मी को मत मारो। आपको बता दें कि यह वीडियो बरेली के थाना नबावगंज क्षेत्र के भौरनगला गांव का है। पुलिस के मुताबिक यहां पर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। दोनों के बीच लाठी डंडे चले। जिसके बाद थाने पर पहुंचे पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर दूसरी ओर लड़ाई में घायल हुए लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहां पहुंचे लोगों का कहना था कि गांव के दूसरे पक्ष से उनकी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें वह घायल हुए है। बहरहाल लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
