जनसंघ के भीष्म पितामह का निधन!क्षेत्र में शोक की लहर

ग़ाज़ीपुर/जखनिया।आज जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोगो के बीच भीष्म पितामह से मशहूर रामचन्द्र गुप्ता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसकी सूचना पाकर कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी, मौके पे जिले से लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ की टीम पहुँची। रामचन्द्र गुप्ता जनसंघ से जीवन के अंतिम दौर तक पार्टी के लिए समर्पित थे कलराज मिश्रा से लेकर भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओ के साथ उन्होंने कार्य किया था।पार्टी के लिए वो पार्टी के स्तम्भ थे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ने कहा कि रामचंद्र गुप्ता जैसे समर्पित कार्यकर्ताओ के बदौलत ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया उनकी मृत्यु पार्टी के लिए गहरा आघात है।भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा रामचन्द्र जी हमलोगों के अभिवाहक थे पार्टी के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था उनसे हमलोगों को बहुत सीखने को मिलता था।हमलोगों ने आज अपने अभिवाहक को खो दिया यह कार्यकर्ताओ के लिए गहरी क्षति है।कार्यकर्ताओ ने उनके शव को ससम्मान पार्टी के झंडे में लपेट कर जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुवे बाजार का भ्रमण किया और अविस्मरणीय विदाई दी और अंतिम संस्कार के लिये गाज़ीपुर ले गये। इस मौके पे रामहित राम, मुराहु राजभर, राजेश भारद्वाज, विपिन सिंह, दयाशंकर सिंह, उमाशंकर भारद्वाज, ओमकार सिंह, अवधेष यति, अजीत सिंह, संजीव त्रिपाठी, अटल सिंह, अशोक गुप्ता, झुंन्ना सिंह, संतोष कश्यप, वीरेंद्र पाण्डेय, अशोक जायसवाल, दुर्गा प्रसाद, आनंद मिश्रा, कैलाश वर्मा, राहुल चौरसिया, सचिन चौरासिया सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवम भारी संख्या में बाजार के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *