छह जुलाई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शुरू हुए आवेदन

बरेली।।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। आवेदन प्रक्रिया से एक दिन पहले रविवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वर्किंग कोर कमेटी ऑनलाइन परीक्षाफार्म के साफ्टवेयर का टेस्ट लेने मे लगी रही और अब तक 5 हजार फॉर्म भरे जा चुके है। परीक्षा की तारीख की जानकारी कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। आपको बता दें यह परीक्षा शासन के आदेश पर निर्धारित समय पर पूरी की जा रही है। इस बार आवेदन शुल्क 1500 से घटाकर 1000 कर दिया गया है। वही इस बार सभी 75 जिलों में केंद्र बनेंगे। विवि के कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने बताया कि विवि की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई। डेमो टेस्ट में आनलाइन फार्म पास हो गया। सभी आवश्यक दिशा निर्देश परीक्षा फार्म के साथ ही आनलाइन अपडेट कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सोमवार को हुई बैठक में प्रवेश परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी गई। बीएड संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी। कई बार नेटवर्क या अन्य तकनीकी खामी के कारण ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। ऐसे में छात्र को दूसरी बार फीस जमा करनी पड़ती है। डबल फीस होने पर पैसे वापसी में समस्या आती रही है। इसको देखते हुए साफ्टवेयर में चेक लगाया गया है। एक अकाउंट से एक ही बार फीस कटेगी। ट्रांजेक्शन फेल होने की स्थिति में दूसरी बार उस अकाउंट से फीस नहीं जमा की जा सकेगी। यही नही फेल मनी ट्रांजेक्शन की सूची बनाई जाएगी। जिससे उसका भुगतान उसे आसानी से वापस किया जा सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *