चौकीदार की हत्या का खुलासा:मुठभेड के दौरान 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हांथ लगी जब पुलिस ने गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया साथ ही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ ही चोरी की मोटर साईकल एवं अवैध असलाह बरामद किए।

दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर स्थित गन्ना क्रय केंद्र में तैनात चौकीदार की कुछ दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी थी साथ ही बदमाश गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ी 2 ट्रेक्टर ट्राली लूट कर फरार हो गए थे घटना के बाद मुखबिर को अलर्ट कर गहनता से जांच शुरू की गई इसी क्रम बीती रात सदर बाजार पुलिस व सर्विलांस टीम ने चिनौर के वीरांगना अवंति बाई तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल को रोका गया तो मोटर साईकल साबर 3 व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीनो अभियुक्त ब्रजेश,मोहन,व राम आसरे को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पीछे से आ रहे उनके साथियों राघवेंद्र, नीरज, जोगेंद्र,मुकेश को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह लूटी गई ट्रेक्टर ट्राली को बेचने उत्तराखंड जा रहे थे फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *