गोलू देवता मंदिर में होगा सुंदरकाण्ड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन

बरेली। जनपद के भोजीपुरा ब्लॉक के सुरला गांव स्थित गोलू देवता मंदिर में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ एवं भजन-कीर्तन का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन का आयोजन चंद्रा दियोलिया एवं देवेंद्र सिंह दियोलिया द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकाण्ड पाठ के साथ भजन-कीर्तन के माध्यम से गोलू महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर सुंदरकाण्ड पाठ एवं भजन-कीर्तन में सहभागी बनने तथा गोलू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *