गोली चलाने वाले आरोपी सपा नेता घर छोड़कर फरार, पुलिस ने दी दबिश

बहेडी, बरेली। जनपद बहेड़ी क्षेत्र के गांव ठिरिया नथमल मे ग्राम समाज की जमीन कब्जा करने के लिए कई राउंड गोली चलाने वाले आरोपी सपा नेता ठाकुर चंद्र पाल सिंह घर से फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रात में घर पर दबिश दी। पुलिस ने उसके दोनों बेटों सुबोध सिंह और गौरव सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल और 14 जिंदा कारतूस बरामद की हैं। वही पुलिस ने सपा नेता की तहरीर पर भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में कुलवंत समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठाकुर चंद्रपाल सिंह और पड़ोसी सरदार कुलवंत सिंह के बीच ग्राम समाज की जमीन के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में रास्ते में पड़े एक पत्थर को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सपा नेता ने अपने बेटे सुबोध और गौरव के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कुलवंत सिंह, गुरमीत कौर, उनकी बेटी कुलजीत कौर और बेटे हरवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *