गांव चलो अभियान के तहत भाजपा सरकार की नीतियां बताई

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत नगर के भिटौरा बूथ पर भाजपाइयों ने प्रवास कर पार्टी के जनहितकारी नीतियों का गुणगान कर लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी। नगर के बूथ संख्या 326 भिटौरा पर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने भाजपा सरकार की नीतियों को गिनाया। भाजपाइयो के साथ बूथ पर घर घर केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से वार्ता कर पार्टी को और मजबूत करने के सुझाव मांगे। इसके साथ ही लोगों के मोबाइल पर नमो एप डाउनलोड करवाया। पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ पर भाजपा को नंबर बन रखने के सुझावों पर चर्चा की। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सुनील पांडेय, सभासद अमोद सिंह, अमन सिंह, भगवान सिंह, सनी सिंह, शशांक अग्रवाल, सभासद पति महेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह, बबलू हिमाशु मिश्रा, अंशुल सक्सेना आदि भाजपाई मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *