गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक मे मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दुकान से घर लौट रहे बिजली ऑपरेटर शिवकुमार को गांव गौहाना के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार शिवकुमार के सिर मे चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरो की मदद से उसे बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सतुईया खास निवासी शिवकुमार की शाही रोड पर लालकुंआ के मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान है। बीते दिन देर शाम करीब आठ बजे शिवकुमार बाइक से रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे। जब वह गांव गौहाना की तरफ मुड़े तो अनियंत्रित गति से आ रहे गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राला ने उनकी बाइक को ठोक दिया। जिससे वह रोड पर ट्राली में फंसकर गिर गए। उनके सिर में चोट लगने से वेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीर हरीश मौर्य आदि की मदद से एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां शिवकुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली लालपुर की बताई जा रही है जो पुलिस के कब्जे में है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *