खुदागंज के जलालपुर में धर्मस्थल के गेट में लगा दी आग!फैला तनाव

शाहजहांपुर-शाहजहांपुर खुदागंज के जलालपुर गांव में गुरुवार सुबह तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। यहां गांव के बीचोंबीच बने धर्म स्थल के दो दरवाजों पर किसी ने आग लगा दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुजारी धर्म स्थल पर पहुंचा तो लकड़ी के गेट जल रहे थे। पुजारी ने तुरंत ही लकड़ी के गेटों में लगी आग बुझाई। इसके बाद गांव वालों को खबर दी। पुलिस थाने भी सूचना दी गई। पर पुलिस और प्रशासन ने मामले को हल्के में लिया। इस बात से नाराज होकर कुछ लोग धर्म स्थल के सामने ही धरने पर बैठ गईं, तब प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां के हालात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और सीओ भी गांव जलालपुर पहुंचे। वहां उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बात की। फिर एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले की रिपोर्ट लिखकर आग लगाने वाले का पता लगाया जाए और उसे कोर्ट में पेश किया जाए। ग्रामीण इसके बाद शांत हुए, लेकिन तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए जलालपुर में पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि इस धर्म स्थल से पहले मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। बाद में यहां से लाउडस्पीकर चोरी किया गया। इस बार गेटों में आग लगा दी गई। प्रशासन ने अपनी ओर से धर्मस्थल के लकड़ी के स्थान पर लोहे के गेट लगवाने का आश्वासन दिया है।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।