क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बोले- 400 से पार सीटें जीतेगी पार्टी

बरेली। भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि करोड़ों लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप प्राप्त सुझावों के आधार पर भाजपा 2024 के लिए अपना चुनावी एजेंडा तैयार करेगी। संकल्प पत्र मे देश भर के सभी समाज, वर्ग, धर्म, जाति, संप्रदायों से जुड़े लोगों से पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। रथ पेटिका और एलईडी वाहनों के जरिए लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। इसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा तीसरी बार सरकार बनायेगी और भारत दुनिया मे तीसरी महाशक्ति बनेगा। 2014 में जब सरकार बनी तब पीएम ने अपना संकल्प पत्र जनता और देश से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी किया था। इसमें हमने शत प्रतिशत काम किया। जब 2019 में सरकार बनी तब भी संकल्प पत्र जारी किया था। सरकार ने ईमानदारी के साथ अपने संकल्प पत्र सभी कार्य किए हैं। ऐसे ही तीसरी बार हम चुनाव में जा रहे हैं। दोबारा हम संकल्प पत्र जारी करेंगे। एक करोड़ लोगों से संपर्क करके पांच हजार अलग-अलग स्थानों पर सुझाव पेटिकाएं लगाकर सुझाव आमंत्रित करेंगे। बरेली से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कुतुबखाना, लाल फाटक फ्लाईओवर समेत प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाये जा रहे आवासों और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुझावों के लिए छह हजार स्थानों पर पेटिका लगेंगी और हर कार्यक्रम में भी उन्हें रखा जाएगा। आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं कर रही है। हमारे एजेंडे में किसान, नौ जवान, महिलाएं सभी वर्ग के लोग हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सलमा और सुनीता, राम लाल और रमजानी दोनों को मिल रहा है। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नही करती है। 500 लोकसभाओं में एलईडी रथ से छोटी सभाएं आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। प्रेस वार्ता में सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिले के प्रभारी देवेंद्र सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, अनिल सक्सेना, डा. केएम अरोड़ा, अभियान के संयोजक राहुल गुप्ता, तेजेश्वरी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *