कोहरा व शीतलहर से कांपा शहर, न्यूनतम तापमान 4.6डिग्री, बूंदाबांदी के आसार

बरेली। जिले भर मे शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन मे थोड़ी देर धूप निकली लेकिन सर्द हवा से लोग कंपकंपाते रहे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बरेली मे शीतलहर चल रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे है। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से तापमान मे गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी होने के भी संकेत है। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी हो रही है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर मे सर्द हवा प्रवेश कर रही है। लिहाजा शहरवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है। कोहरे की बजह से सुबह और शाम शहर से बाहरी इलाकों में दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज हो सकती है। लिहाजा, वाहन चलाते समय और रात मे आवागमन के दौरान सावधानी बरते। बाजारों में रौनक कम रही। जरुरतमंद लोग ही बाहर निकले। मौसम विभाग ने अभी 48 घंटे तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *