Breaking News

कोर्ट मे पेशी पर आने के दौरान बाइक चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट मे पेशी पर आने के दौरान बाइक चोरी करने वाले गांव बभिया निवासी हिस्ट्रीशीटर संजीव उर्फ लाला और उसके दोस्त भमोरा के कुड़ना शादीपुर निवासी नूर हसन को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र से लगातार वाहनों की चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। हाल ही में कोर्ट के आसपास के एरिया से चार बाइकें चोरी हुई थी। पुलिस टीम शनिवार को चोरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी हुई कि दो व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिलों को बेचने की फिराक मे इस्लामिया ग्राउंड मे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे है। पुलिस टीम ने फौरन पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चोरी की पांच बाइकें, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस समेत एक चाकू बरामद किया है। बरामद की गई बाइकें चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल, गोयल अस्पताल, रामपुर गार्डन, कुतबखाना और सैनिक कल्याण बोर्ड स्टेशन रोड से चोरी की थी, जबकि एक बाइक शाहजहांपुर के सदर बाजार से चोरी की गई थी। संजीव उर्फ लाला के खिलाफ लूट, डकैती समेत 31 और नूर हसन पर 11 मुकदमे पहले से दर्ज है। दोनों के खिलाफ बीएनएस 317 (4) की धारा बढ़ाई गई है। कोर्ट के पास से कुछ अधिवक्ताओं की बाइकें भी चोरी हुई है। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *