बरेली। शनिवार को निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने संजय कम्युनिटी हॉल मे मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय निषाद, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद निषाद समाज ने अपने आराध्य निसाद राज की आरती की। यूपी के मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय निषाद ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बात बाेली है। उन्होंने कहा भगवान राम और हनुमान जी ने रावण के अहंकार को खत्म किया था। यूपी मे भी कई वर्षों से चले आ रहे रावण राज को मोदी-योगी की सरकार ने खत्म किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया केंद्र की मोदी सरकार ने हमारे समाज को सही हक दिया है। अभी तक सपा, बसपा ने उनके समाज को केवल ठगने का काम किया। उनके समाज के लिए सरकार ने कई योजनाओं को चला कर समाज को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को उनका हक दिलाया है। अमृत योजना को चलाकर मछुआ समाज को रोजगार दिया है। कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष करामत अली ने 20-20 रुपये के करीब दो सौ नोटों की माला लेकर पहुंचे और मंत्री का स्वागत किया। कांग्रेस को डूबती नैया कहते हुए अस्तित्व पर संकट आने की बात कही। कहा कि केंद्र सरकार ने अमृत सरोवर योजना से निष्क्रिय पड़े तालाबों को नया जीवन दिया है।।
बरेली से कपिल यादव