कैबिनेट मंत्री ने अधिवक्ताओं को बनाया भाजपा सदस्य

बरेली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिवक्ताओं को भाजपा का सदस्य बनाया। आंवला बार एसोशिएशन सभागार में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को हमारे साथ जोड़कर एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सके। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अगरपाल सिंह एडवोकेट, नेकपाल सिंह, निर्दोष चतुर्वेदी, वेदप्रकाश यादव, इंद्रभान सिंह, नेमचंद्र राना मंत्री का स्वागत किया। शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव में लोगों को स्वयं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। शनिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिवपुरी में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रधान पति हरीशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *