बरेली- आज अपरान्ह 2 बजे श्री सिद्धि विनायक मंदिर गणपति धाम बदायूं रोड महेशपुर बरेली पर फाग उत्सव, वस्त्र एवम् रंग वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें कुष्ठ आश्रम के 25 बच्चों को नए वस्त्र भेंट किए गए और 25 महिलाओं को साड़ी भेंट की गई। सभी को रंग ,गुलाल,पिचकारी मास्क , कैप भी भेंट किए गए।एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में अथितियों के रूप में सर्वश्री बीके शर्मा पूर्व खंड विकास अधिकारी ओ, पी,चौहान पूर्व खंड विकास अधिकारी, डॉक्टर राजेश यादव पशु चिकित्सा अधिकारी ,अरुण शर्मा गा लो मुस्करा लो से ,भानु भारद्वाज ,अजय मिश्रा फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ,मोनू पांडे पूर्व पार्षद दल नेता ,प्रमोद पांडे महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय पुजारी संघ ,अशोक उपाध्याय आर एस मिश्रा, शैल उपाध्याय, मदन शर्मा, रतन शर्मा निदेशक रतन एसोसियेट्स,मुकेश तिवारी ,संजीव पांडे अध्यक्ष कैलाश हॉस्पिटल ,हरिओम वर्मा ,मुकुल मिश्रा, ममता शर्मा ,राजीव अस्थाना,विनोद शर्मा, मयंक शर्मा ,शक्ति शंखधार ,गया शरण आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पैराडाइज सोशल ट्रस्ट और ॐ सत्तवा चैयरटेविल ट्रस्ट द्वारा किया गया सभी का आभार संतोष कुमार शर्मा अध्यक्ष श्री सिद्धिविनायक मंदिर गणपति धाम ने किया कार्यक्रम का संचालन अजय राज शर्मा अध्यक्ष पैराडाइज सोशल ट्रस्ट ने किया।
कुष्ठ आश्रम के 25 बच्चों को नए वस्त्र भेंट कर मनाया फाग उत्सव
