कुतुबखाना पुल सीएम योगी के हाथों लोकार्पण की तैयारी, आखिरी परीक्षण मे भी पास

बरेली। कुतुबखाना पुल की सौगात जल्द बरेलियंस को मिलेगी। कार्य अंतिम चरण पर है। शुक्रवार को बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी, सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने राइट्स टीम के साथ पुल का मुआयना किया। डामर और बजरी के नमूने जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला को भेजी है। माना जा रहा है जल्द उद्घाटन किया जाएगा। पुल पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गतिसीमा तय की गई है। अगर इसी रफ्तार से आपका वाहन दौड़ा तो दो मिनट में 1305 मीटर लंबा पुल पार हो जाएगा। कुतुबखाना पुल पर लोड की टेस्टिंग के लिए परीक्षण चल रहे थे। मशीनों मे 150-150 मीट्रिक टन भार रख कर छत की मजबूती परखी गई जिसमें कोई कमी नही पाई गई। पुल मजबूती को मानकों पर खरा पाया गया है। अभियंताओं की रिपोर्ट मे ओके है। अब पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार बनवाने की तैयारी है। बरेली स्मार्ट सिटी के अधिकारी पुल के लोकार्पण की तैयारी मे है। कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड पुल को सेतु निगम के हवाले करेगा और सेतु निगम इसे लोक निर्माण विभाग को सौंपेंगे। भविष्य में पुल की देखरेख लोक निर्माण विभाग के हाथ में रहेगी। नाथ महोत्सव मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। अगर मुख्यमंत्री आते हैं तो पुल का लोकार्पण उनके हाथों से ही कराया जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि कुतुबखाना पुल अब तक किए गए सभी परीक्षण में पास साबित हुआ है। इसकी फिनिशिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *