बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी मनोज कुमार का जन्म किसान परिवार मे हुआ। उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से अपने रिसर्च कार्य उद्यान विज्ञान में सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की। मनोज ने अपनी मेहनत और समर्पण से इस उच्च कोटि की उपाधि को हासिल किया है। वर्तमान में डॉ मनोज गंगवार मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर, हॉर्टिकल्चर के पद पर कार्यरत है। मनोज अपने क्षेत्र उद्यान विज्ञान मे अग्रणी है। इन्होंने अपने अध्ययन के दौरान कई महत्वपूर्ण अनुसंधान और प्रतिबद्धता को ध्यान में रखा। उनकी प्रतिभा ने उन्हें इस उच्च कोटि की उपाधि तक पहुंचाया। मनोज ने कहा कि यह उपाधि मेरे लिए एक संवेदनशील सफलता का प्रतीक है और इस सफलता में उनके माता-पिता, ताऊ स्वर्गीय गिरीश कुमार, मामा डॉ मुकेश गंगवार समस्त गुरुजनों तथा मित्रों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मनोज का परिवार इस खुशी के मौके पर बहुत प्रसन्न है और समाज में उनके इस योगदान को सम्मान कर रहा है।।
बरेली से कपिल यादव