बरेली। जनपद के किला छावनी निवासी राहुल राठौर का शव रविवार सुबह किला पुल के नीचे पानी में उतराता मिला। वह शनिवार दोपहर किला नदी में डूब गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राहुल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राहुल राठौर (27) महेंद्र राठौर के पुत्र थे। वह किला पुल के नीचे अपने बड़े भाई सचिन की मिठाई की दुकान पर बैठते थे। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल किसी काम से किला नदी किनारे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस का दावा है कि राहुल खुद नदी में कूदे थे और लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ नितिन कुमार और किला थाना प्रभारी अचल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया। शनिवार शाम तक राहुल का पता नहीं चल सका था, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया था। स्थानीय पार्षद रंजीत ने बताया कि राहुल का पैर फिसलने से वह नदी मे बह गए। नदी में बाढ़ का पानी उफान पर था। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि राहुल खुद नदी में कूदे थे। पुलिस के अनुसार, मौजूद लोग उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। शनिवार शाम तक चले तलाशी अभियान मे राहुल का पता नही चला था। रविवार सुबह करीब 20 घंटे बाद उनका शव किला पुल के नीचे उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
