काउंसलिंग में शिक्षकों की भीड़ देखकर कर्मचारियों के फूले हाथ पांव, हुई धक्का-मुक्की

बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में गुरुवार को शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। गुरुवार को काउंसलिंग का दूसरा दिन था। जिसमें करीब 460 शिक्षकों को आना था। विभाग में एक साथ इतने शिक्षकों की संख्या देखकर तैनात कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय के मेन गेट को बंद कर दिया गया। अभ्यर्थियों को बाहर किया गया बमुश्किल बारी-बारी बुलाकर काउंसलिंग के लिए आने की अनुमति दी गई। विभाग में शिक्षकों को न उचित दूरी बनाए रखने का ध्यान रहा और न ही मास्क लगाने का। विभाग के कर्मचारियों ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया। यह देखकर शिक्षकों ने हंगामा काटा। अभ्यर्थियों की संख्या देखकर बीएसए के निर्देश पर 4 लाइनें लगवाई गई। काउंसलिंग को बमुश्किल शुरू किया गया। कई शिक्षकों ने अपनी काउंसलिंग जल्दी कराने के लिए सिफारिशें भी कराई। काउंसलिंग में बरेली के अलावा अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी गुरुवार की सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *