हरदोई- कर्नाटक की आग की चिंगारी यूपी में भी पहुँच रही है।दरअसल कर्नाटक में बनी बीजेपी सरकार को लेकर कांग्रेस ने तरह तरह के आरोपों का पुलिंदा बांधा है तो वहीं प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी भड़ास निकालने की होड़ मची हुई है।राजनीति के महाकुम्भ में 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी सभी पार्टीयां अपनी साख बनाने के लिए, पब्लिसिटी स्टंट कर रही है जिसके चलते कांग्रेस ने दो जगह पुतला जलाया और विरोध किया।
कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा सरकार का पुतला फूँका और कहाकि कांग्रेसी कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए जना देश का अपमान किए जाने से आक्रोशित हैं।पुतला दहन के लिए खड़े कांग्रेसी सड़क पर बैठ गये इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।पुलिस की छीना-झपटी के बाद भी फूंका कांग्रेसियों ने पुतला फूंका।वही सिनेमा चौराहे पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने भी पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।