झांसी। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” के नेतृत्व में नेहरू चतुष्पथ पर एकत्रित होकर बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार से जवाब मांगा। पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास ने ऐसे अमानवीय कृत्य को शर्मसार करने वाला बताते हुए बलात्कारियों पर शीघ्र सज़ा की मांग उठाई। शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने देश – प्रदेश की बर्बरतापूर्ण घटना के विरोध में तख्तियों पर स्लोगन के साथ मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर श्रीमती एस नोमान, प्रदेश अध्यक्ष नफीस मकरानी, ज़िलाध्यक्ष अज़हर खान, आरिफ़ सलीम, अरविन्द वशिष्ठ, राजेन्द्र सिंह यादव, नीता अग्रवाल, अब्दुल जाबिर, इब्राहीम शेख, वीरेन्द्र झा, रामकुमार साहू, सुलेमान मंसूरी, मंसूर मंसूरी, अफ़ज़ाल हुसैन, अनिल झा, अमीर चन्द्र आदि मौजूद रहे।
-उदय नारायण, झांसी
कांग्रेसियों ने कठुआ और उन्नाव रेप काण्ड के विरोध में कैण्डल मार्च निकाला
