ऑटो व ई रिक्शा पर लगा नगर निगम का शुल्क, धरपकड़ शुरू

बरेली। नगर निगम की टीम ने शनिवार को कई जगहों पर ऑटो, ई रिक्शा, शराब की दुकानें, बारात घर और निजी अस्पतालों पर लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए अभियान चलाया। बरेली कालेज गेट के पास काफी देर तक टीम ने कई वाहनों के लाइसेंस बनाए। राजस्व की स्थिति बढ़ाने के लिए नगर निगम ने ऑटो, बियर शॉप, रेस्टोरेंट और प्राइवेट हॉस्पिटलों पर लाइसेंस शुल्क शुल्क लगाने शुरू कर दिए। पहले दिन 42 लाइसेंस बनाए गए। लाइसेंस प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि अभियान के तहत टीम ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस शुल्क वसूल किया है। 31 ऑटों के लाइसेंस बनाए है। जिनसे 15500 रुपये और पांच बियर शॉप के लाइसेंस से 3300 रुपये, पांच रेस्टोरेंट से 25 हजार और एक हॉस्पिटल का लाइसेंस बनाया गया है। जिससे 8800 का शुल्क जमा कराया गया है। अभियान आगे भी लगातार चलेगा। लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए कई टीमें बनाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *