एसी मरम्मत के दौरान एमआरआई सेंटर में लगी आग, मची अफरातफरी

बरेली। रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई में बृहस्पतिवार दोपहर एसी की मरम्मत के दौरान स्पार्किंग से आग लग गई। अचानक आग लगने से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मरीज और तीमारदार बाहर निकल आए। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एहतियातन मरीजों को जांच के लिए अगले दिन आने को कहा गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलिंडर से तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *