बरेली। जनपद के थानों मे लंबे समय से एक ही थाने मे जमे 529 पुलिसकर्मियों का एसएसपी अनुराग आर्य ने ट्रांसफर कर दिया है। यह फेरबदल जिले के सभी 29 थानों मे किया गया है। इसमे 360 सिपाही, 54 हेड कांस्टेबल, 113 महिला सिपाही और दो कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है। शहरी क्षेत्र मे कोतवाली से 14 सिपाही व 16 महिला सिपाही, प्रेमनगर से 21 सिपाही व आठ महिला सिपाही, कैंट से 16 सिपाही व पांच महिला सिपाही, किला से आठ सिपाही व चार महिला सिपाही, सुभाषनगर से 16 सिपाही व एक महिला सिपाही, सीबीगंज से 15 सिपाही, पांच महिला सिपाही व एक हेड कांस्टेबल, बारादरी से 20 सिपाही, नौ महिला सिपाही व6 छह हेड कांस्टेबल, इज्जतनगर से सात सिपाही, दस महिला सिपाही व एक हेड कांस्टेबल और महिला थाने से दो महिला सिपाहियों का ट्रांसफर हुआ है। देहात क्षेत्र मे थाना मीरगंज से 09 आरक्षी, 05 महिला आरक्षी, 03 मुख्य आरक्षी, थाना सिरौली से 08 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी, थाना शाही से 05 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, थाना आंवला से 20 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी, थाना विशारतगंज से 07 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, थाना भमौरा से 12 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी, थाना अलीगंज से 05 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी, थाना फरीदपुर से 13 आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, थाना फतेहगंज पूर्वी से 10 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, थाना भुता से 14 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, थाना बिथरी चैनपुर से 07 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, थाना फतेहगंज पश्चिमी से 13 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, 06 मुख्य आरक्षी, थाना भोजीपुरा से 15 आरक्षी, थाना बहेड़ी से 21 आरक्षी, 07 महिला आरक्षी, 05 मुख्य आरक्षी, थाना शीशगढ़ 12 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, 04 मुख्य आरक्षी, थाना देवरनियां से 07 आरक्षी, 05 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी, थाना शेरगढ़ से 15 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, थाना नबाबगंज से 19 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी, थाना हाफिजगंज से 14 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, थाना क्योलड़िया से 15 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी का तबादला कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव