बरेली। जनपद मे दूसरे चरण के मतदान के बाद 97 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होकर स्ट्रॉग रूम मे पहुंच गया है। परसाखेड़ा स्थित बनाए गए स्ट्राॅग रूम मे सुरक्षा एक ऐसा जाल बुना गया है। जहां परिंदा भी पर नही।मार सकता। करीब एक किलोमीटर के दायरे को पुलिस ने घेर रखा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नही सड़क से लेकर स्ट्रॉग रूम तक एक दर्जन से अधिक बैरियर बनाए गए है। पूरे इलाके की निगरानी के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। जहां मौजूद पुलिस कर्मी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे है। शुक्रवार की दोपहर अचानक एसएसपी रोहित सिंह सजवाण फोर्स के साथ स्टॉग रूम सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। एसएसपी के आने के बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से अलर्ट दिखे। इस दौरान उन्होंने मौजूद सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की। इसके साथ ही उनके ठहरने और खानपान की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर मे लगे सभी सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। इस दौरान सभी प्रत्याशियों का कोई न कोई कार्यकर्ता वहां मौजूद रहता है। वही शासन प्रशासन के अन्य अधिकारी भी स्ट्राॅग रूम पर निगरारी कर रहे है। इसी तरह पुलिस अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव