बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बरेली स्थित किंग हेरिटेज होटल मे कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनमे जोश भरा। विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थक मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय होकर पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए जुट जाएं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी मेंबर, नगर निगम पार्षद के साथ समीक्षा बैठक कर कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर किया था। परंतु जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से महंगाई बेरोजगारी किसानों के साथ उत्पीड़न हुआ है। अब भाजपा नहीं चाहती की उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी पढ़ लिखकर आईएस पीसीएस डॉ इंजीनियर आदि बन सके। जिसको लेकर भाजपा ने शिक्षा को टैक्स लगाकर और महंगा कर दिया जिससे गरीब किसान मजदूर अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ है। इसी के साथ सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा की हम एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद को जिताने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक विजयपाल, सुल्तान वेग, महिपाल यादव, अगम मौर्य, शुभलेश यादव, राजेश अग्रवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
