बरेली- आज बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट), बरेली के जनपदीय निर्वाचन में शाहजहांपुर से आये निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीकांत मिश्रा जी की देखरेख में बरेली की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिला अध्यक्ष पद पर नवनीत कुमार शर्मा और जिला मंत्री पद पर मुन्नेश अग्निहोत्री और कोषाध्यक्ष पद पर रामानंद कोली का निर्वाचन हुआ।डॉ0 त्रिलोक नाथ आय व्यय निरीक्षक चुने गए।महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रश्मि जौहरी,जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद तिवारी,सुधीरवीर विक्रम ,शेरसिंह ,अरविंद उपाध्याय व मुकुल मोहन त्रिपाठी चुने गए।राजेन्द्र कुमार शर्मा,कुमारी कमलेश लता,रहीम खान, आसिफ अली, सी0पी0सिंह, गिरीश चंद्र, मनोज शर्मा ,सयुंक्त मंत्री चुने गए। मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री व प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी चुने गए।धीरज शर्मा, देवेंद्र सिंह,बी बी पांडेय,मुनेंद्र पांडेय,दीपा शर्मा,शैलेन्द्र चौहान,जय शंकर तिवारी, यश पाल, प्रतिभा सिंह,सुरेश कुमार,राजेश मौर्य,नवीन जायसवाल,सोमदेव गुर्जर,वेद प्रकाश ,श्रीमती राजेश राजपूत जिला कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
संगठन के मंडलीय अध्यक्ष श्री रणविजय यादव ,मंडलीय मंत्री श्री नरेश सिंह व सरंक्षक व प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ लाखन सिंह, जिला मंत्री डॉ0 अजीत सक्सेना,कोषाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप विश्नोई ,डॉ0 संतोष गुप्ता सहित अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे।
– बरेली से पी के शर्मा