बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी मे शैक्षिक सत्र 21-22 के समापन व 22-23 के शुभारंभ के अवसर पर वर्ष भर बच्चों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों, गतिविधियों एवं परीक्षाफल मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मान किया। कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। पुरस्कार वितरण की अध्यक्षता ग्राम प्रधान उनासी विद्याराम मौर्य ने की। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने प्रमाण पत्र वितरण किये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने वाले बच्चों की प्रशंसा की तथा प्रत्येक छात्र – छात्रा को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस अवसर पर प्रधान विद्याराम ने शैक्षिक गुणवत्ता हेतु विद्यालय के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने, स्कूल में बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री नम्रता वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी व विद्यालय स्टाफ अशोक कुमार, निताशा सक्सेना, मोनिका मिश्रा, सुनीता वर्मा का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
