उत्तर प्रदेश मे अराजकता व भय का माहौल : सिद्धार्थ सिंह

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह सोमवार को दिल्ली से बरेली आ रहे फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मोहम्मद कलीमउद्दीन एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, मेवाती वसीम चौधरी, मुकेश यादव, अहमद खान, टीटू, विक्रांत पाल, अमर बाल्मीकि, ठाकुर अमित सिंह आदि रहे। फिर उसके बाद बरेली सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष अगम मौर्य व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने माला पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। सिद्धार्थ सिंह ने 2022 के चुनाव के लिए एकजुट होकर लगने का आवाहन किया। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार में अराजकता का भय का माहौल है। पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज की आग में झुलस रहा है। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर डीएम व कप्तान के सहारे भाजपा ने जनादेश के विपरीत जाकर अपने अध्यक्ष व प्रमुख बनाएं जबकि जनता ने जनादेश समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिया। पूरे उत्तर प्रदेश में तकरीबन हर जगहों पर समाजवादी पार्टी की सीटें भाजपा से 2 से लेकर 3 गुनी तक रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जफर बेग, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव, संजीव यादव, नरेश पाल, हरिशंकर यादव, सूरज यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, महिला सभा की अध्यक्ष भारती चौहान, रेहाना बी, बृजेश श्रीवास्तव, मोहमद अशफाक आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *