बरेली। जनपद मे एक दूसरे समुदाय की लड़की ने अपना धर्म बदलकर एक हिंदू युवक से शादी कर ली। उत्तराखंड से दोनों शादी करने के लिए यूपी के बरेली आए। पहले लड़की ने सनातन अपनाया और फिर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। दोनों एक ही गांव के है। अलीजा ने युवक राजेंद्र के साथ सात फेरे लेकर समुदाय विशेष की सनातन धर्म स्वीकार कर अपना नाम मनीषा रख लिया। दोनों ने रीति रिवाज के साथ शादी करने के बाद पंडित से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से राजेंद्र से शादी की है। सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के गांव लालपुर निवासी राजेंद्र और अलीजा की शादी कराई। इस दौरान दोनों ने बताया कि एक ही गांव में होने के चलते दोनों के बीच पहेल दोस्ती हुई फिर प्रेम प्रसंग हो गया। उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया तो उनके विपरीत धर्म आड़े आ गए। अलीजा के परिवार वालों को जानकारी हुई तो वे लोग उसके दुश्मन बन गए। घर में मारपीट की गई तो उसने राजेंद्र के साथ घर छोड़ दिया। किसी तरह उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश कर गए। अलीजा ने बरेली आकर अगस्त्य मुनि आश्रम में राजेंद्र संग शादी कर ली। सनातन धर्म में आस्था व्यक्त करते हुए उसने अपना नाम मनीषा रखा है। यहां पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी वैदिक रीति रिवाज से शादी कराई। अलीजा ने कहा कि वो और राजेंद्र बालिग हैं। अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। लेकिन परिवार इस बात को नहीं मान रहा था जिस कारण दोनों ने घर छोड़ा और शादी करने का फैसला किया।।
बरेली से कपिल यादव