बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी गया ई रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर को रुकुमपुर निवासी सोनू ने तहरीर दी थी। उसने बताया था कि 2 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे चोर उनका ई-रिक्शा चोरी कर ले गया है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को स्थानीय थाना के गांव धंतिया निवासी अभियुक्त महावीर को शंखा रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
