इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर गूंजी देशभक्ति की धुन, आरपीएफ बैंड ने दी प्रस्तुति

बरेली। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर रविवार को इज्जतनगर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे की ओर से देश भक्ति पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के बैंड ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त असलम की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सुबह 10 से 11:30 बजे तक चला। आरपीएफ के बैंड ने वंदे मातरम और अन्य देशभक्ति गीत बजाए। इस दौरान इज्जतनगर मुख्यालय के सभी निरीक्षक और कार्यमुक्त स्टाफ मौजूद रहा। काफी संख्या में यात्रीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्टेशन परिसर में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। स्टाफ और यात्रियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लीं। बैंड की प्रस्तुति ने स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। देशभक्ति की धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रगीत के महत्व और इतिहास के बारे में बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *