इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के साथ कांग्रेस कार्यालय पर हुआ मंथन

शाहजहांपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय पर समाजवादी और कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इंडिया गठबंधन के शाहजहांपुर से लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां आदि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के पहुँचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस शाहजहांपुर में मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार शाहजहांपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के गठबंधन खाते में दी गयी है। अब हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये जिम्मेदारी है कि हम इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर देश में एक मजबूत इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेंगे। प्रदेश सचिव/प्रभारी शाहजहांपुर ईश्वर दयाल पासवान ने कहा कि देश मे धर्मनिरपेक्ष ताकतों का गठबंधन हुआ है, अब इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव जीतकर किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि शाहजहांपुर जिले मे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास बहुत मजबूत रहा है, हम समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलकर बूथ स्तर पर भाजपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नही आने देंगे हम सभी का एक ही उद्देश्य है, कि इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए शाहजहांपुर की लोकसभा सीट जीतना भी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर संयुक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव तनवीर सफ़दर, अनूप वर्मा, विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रामजी अवस्थी, अर्चना वाल्मीकि, मोहिनी सागर, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य ईशपाल सागर, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी पूनम पांडेय, अनस इकबाल, जिला उपाध्यक्ष गायत्री प्रकाश अवस्थी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, रईस मियां, कृष्ण विनोद मिश्रा, शम्भूदयाल शर्मा, रफी उल हसन, अरुणोद मिश्रा, अदीब अहमद, सईद अंसारी, अफजाल अहमद, निरंजन गर्ग, पार्षद तालिब, अब्दुल सत्तार उर्फ लाले, हरनाम कटियार, सोनिया भारती, फरमान खान, प्रत्युष मिश्रा एस.पी.सिंह, शौभित मिश्रा,कृष्णचन्द्र तिवारी,संजय सक्सेना, अश्वनी शुक्ला, सुधीर गुप्ता, कृष्ण बाबू कश्यप, आलोक मिश्रा, आशाराम शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, कटरा चैयरमैन पुत्र हम्माद खान, ओमवीर गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।

– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *