बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा भी पुलिस लाइन परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव