आंधी मे छज्जा गिरने से महिला और छह माह की बच्ची की मौत, परिवार के दो लोग घायल

बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे आंधी के कारण छज्जा गिरने से घायल ताई के बाद रविवार को इलाज के दौरान छह माह की भतीती की भी मौत हो गई। दादी समेत घायल दो लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। घटना शनिवार को भमोरा थाने की ग्राम पंचायत देवचरा के मजरा भुड़िया गांव में हुई थी। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत देवचरा के मजरा भुड़िया में देवेंद्र सिंह अपने भाई सुखवीर सिंह के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह बारिश के दौरान देवेंद्र के बेटे अर्जुन की पत्नी सुधा (35) और सुखवीर की पत्नी संजू व उनके बेटे आकाश, विकास और आकाश की छह माह की बेटी उन्नति घर के दरवाजे पर बैठे थे। छह माह की उन्नति संजू देवी की गोद में थी। इसी दौरान आंधी के बीच घर का छज्जा गिर गया। ये सभी लोग मलबे मे दब गए। अस्पताल ले जाने पर पर डॉक्टर ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा था। रविवार को छह माह की उन्नति ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार मे ताई और भतीजी की मौत से गांव मे भी मातम का माहौल है। एसडीएम नहने राम ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए लिखा गया है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *