आंधी-पानी से मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, चार लोग घायल

बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र के मजरा भुड़िया मे शनिवार की सुबह आंधी-पानी से मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे बैठे महिला समेत पांच लोग दब गए। गांव वालों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्राम पंचायत देवचरा के मजरा भुड़िया मे देवेंद्र सिंह अपने भाई सुखबीर सिंह के साथ रहते है। शनिवार की सुबह आंधी-पानी आने पर देवेंद्र सिंह के बेटे अर्जुन की पत्नी सुधा देवी (35 ) के साथ सुखबीर की पत्नी संजू , बेटा आकाश और विकास और संजू की गोद में आकाश की छह महीने की बेटी उन्नति दरवाजे के बाहर बैठी थी। इसी दौरान छज्जा भर भराकर गिर गया। जिससे पांचों लोग दब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने छज्जे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और बरेली के अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। वही संजू, उन्नति और विकास को आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आंवला नहने राम ने मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने का शासन को पत्र लिखा। सुधा की तीन बेटियां प्रिंसी, मानवी और सृष्टि है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *