आंगनबाड़ी मे गलत नियुक्तियों को रद करने की मांग कर किया प्रदर्शन

बरेली। जनपद मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती मे धांधली का आरोप लगाते हुए महिला आवेदकों ने सोमवार को विकास भवन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और भर्ती रद्द करने की मांग की। डीडीओ ओर डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर सभी के शिकायती पत्र लिए और तीन दिन में जांच कराने का आश्वासन दिया। जिले में पिछले महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 311 पदों पर चयन हुआ है। इन पदों के लिए 10, 280 आवेदन आए थे। भर्ती की सूची चस्पा होने के बाद जो महिलाएं चयन की प्रक्रिया से बाहर हुई हैं, वे लगातार भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर विरोध कर रही है। सोमवार को भी फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, नबावगंज, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, दमखोदा, रामनगर आदि ब्लॉकों से महिलाएं विकास भवन पहुंची। नाराज महिलाएं प्रदर्शन करते हुए गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई। महिलाओं का आरोप है कि भर्ती मे गड़बड़ी की गई है। मेरिट के आधार पर चयन नही किया गया है। दमखोदा के भोगपुर गांव की लक्ष्मी कुमारी के पति अरविंद कुमार ने कहा कि विकास भवन मे पहले चस्पा की गई सूची में उनके गांव से चयनित अभ्यर्थी की सूची चस्पा नही की गई थी जबकि ब्लॉक मे चस्पा कर दी गई थी। यह बात डीपीओ से कहने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है छूट गई हो। अरविंद का कहना है कि इसके बाद सूची चस्पा कराई गई। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी आरोप लगाए। कुछ देर बाद यह लोग धरने से उठकर अंदर आ गए, इसी बीच सीडीओ जग प्रवेश समीक्षा बैठक करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से इन लोगो के आने की वजह पूछी। सीडीओ के आदेश पर डीडीओ दिनेश कुमार लोगों से मिलने पहुंचे और सभी की शिकायतें सुनी। इसके बाद शिकायती पत्र ले लिए। इस बीच डीपीओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद लोग शांत हो गए। इस दौरान नेहा, कंचन सागर, गीता, सुमन देवी, माधुरी देवी, मीना कुमारी, ज्योति, सुनीता देवी, वर्षा, दीक्षा सबीना आदि महिलाएं मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *