बरेली। गंगा समग्र बरेली संभाग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें श्री अशोक तोमर को बरेली संभाग का संयोजक और अखिलेश कुमार सिंह को बरेली संभाग का सह संयोजक बनाया गया है।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अविरल गंगा – निर्मल गंगा के संकल्प को लेकर बरेली संभाग में संगठन को मजबूत किया जाएगा। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता के लिए जिले-जिले में निरंतर कार्य किया जाएगा।
प्रत्येक जिले में एक नदी को चुनकर उसके स्वास्थ्य और पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम होगा, जिसमें प्रशासन, सामाजिक संगठन और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
