अभिनेता राज बब्बर के चुनाव प्रचार मे गुरुग्राम पहुंचे, हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश मे जीतेंगे चुनाव

बरेली। हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर छठे चरण मे 25 मई को मतदान है। कांग्रेस की तरफ से अभिनेता राज बब्बर चुनावी मैदान मे हैं। उनके प्रचार में बरेली से कांग्रेस की महानगर इकाई के नेता भी गुरुग्राम में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। बरेली कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि हरियाणा मे भी हुड्डा व कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। कांग्रेस की सरकार क्षेत्र की सूरत बदलेगी। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के निर्देश पर बरेली से महानगर कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में एक दल ने गुरुग्राम मे जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता अजय शुक्ला ने कहा कि गुरुग्राम राज्य को करीब 65 फीसदी रेवेन्यू देता है। लेकिन वह पैसा यहां के विकास पर खर्च नही होता है। उन्होंने कहा कि अगर यहां से चुनाव जीतने वालों ने ईमानदारी से काम किया होता, तो क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती थी। कांग्रेस मे जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग है। वह आमजन की समस्याएं समझते है। हमें भरोसा है कि हम अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में गुरुग्राम, हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश मे चुनाव जीतेंगे। आने वाले समय में यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसमें क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। चुनाव प्रचार मे पश्चिमी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी आदि लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *