क्योलडिया, बरेली। थाना क्योलडिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे एक शिक्षक व छात्र को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। आपको बता दें कि थाना क्योलडिया क्षेत्र के नौगवां भगवंतपुर गांव के राजकुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। उनका सबसे छोटा बेटा आशु गंगवार 18 वर्ष कस्बे के एक एसएसटी कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह कस्बे में ही किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार की शाम वह कस्बे में ही रहने वाले शिक्षक अश्वनी कुमार के साथ एक परिचित के घर नामकरण संस्कार मे शामिल होने के लिए आया था। वह दोनों पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के पास सड़क किनारे खडे होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बरेली की ओर से तेज गति से आते किसी अज्ञात वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आशू की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां बृजेश कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव