अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न:नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

बरेली। जवाहर नगर स्थित बरेली मण्डल अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चतुर्वेदी के आवास पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष पं श्री पीतांबर शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विप्र समाज की विविध समस्याओं पर विन्दुबार चर्चा की गई। इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष पं मांगेराम शर्मा जी, पं परमानन्द शर्मा, महामंत्री पं रामकुमार शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता झा एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती निमिता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। बैठक में भावी जिलाध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी इत्यादी के नामों की घोषणा की गयी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता झा ने बैठक में उपस्थित सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रति सभी को जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

– बरेली से आशीष जौहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *