विवादित स्थल पर लगी आंबेडकर प्रतिमा पर नही करने दिया माल्यार्पण, गांव मे तैनात रहा फोर्स

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गंगापुर मे सरकारी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को गांव मे झांकियां नही गई और न ही आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान गांव मे पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक साल पहले गंगापुर गांव मे सरकारी भूमि मे कुछ लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इसके बाद से गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इस पर हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को दोनों पक्षों की सहमति से प्रतिमा को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए है। वही आंबेडकर जयंती पर ठिरिया सैदपुर गांव से निकाली जाने वाली झांकियां गंगापुर गांव में जाती थी लेकिन इस बार विवाद के चलते नहीं गई। वही विवादित स्थल पर लगी आंबेडकर प्रतिमा पर लोगों को माल्यार्पण नही करने दिया। प्रतिमा के पास पुलिस और पीएसी का पहरा रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *