बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, मैकेनिक की दुकान से हुई थी चोरी

बिथरी, बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले मे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह चोरी 19 जून को एक मैकेनिक की दुकान के सामने से हुई थी। ग्राम गोपालपुर अजीजपुर निवासी लक्ष्मी ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिथरी चैनपुर स्थित एक मैकेनिक की दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली-मुरादाबाद हाईवे स्थित मड विलेज रेस्टोरेंट के पास से साजिद पुत्र पप्पू और फराज उर्फ शंकूर पुत्र अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिथरी चैनपुर के निवासी है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 19 जून को सिंह भट्टा के सामने स्थित दुकान से मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। वे चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी साजिद के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक वैभव गुलियान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल इश्लाक अहमद, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *