पहचान छिपाकर टीईटी परीक्षा देने पहुंचा था अभ्यर्थी, बॉयोमेट्रिक सत्यापन में खुली पोल

बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) मे साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर एक परीक्षार्थी के दस्तावेज संदिग्ध मिले। उसके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में जन्म तिथि और नाम अलग-अलग था, जिसे बायोमीट्रिक परीक्षण के दौरान पकड़ा गया। मामले में केंद्र अधीक्षक की ओर से कोतवाली में आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। कॉलेज की केंद्र अधीक्षक डॉ. गुड्डी के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी। इसमें प्रवेश के दौरान सुरक्षा टीम की ओर से सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान बायोमीट्रिक जांच में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसके आधार और प्रवेशपत्र के डाटा में मिलान नहीं हुआ। परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र मे नाम मनोज सिंह पुत्र मान सिंह पाल और जन्म तिथि 15 जुलाई दर्ज थी। वहीं, आधार कार्ड में नाम आदेश कुमार पुत्र मान सिंह और जन्म तिथि 10 अगस्त 1996 दर्ज थी। सुरक्षा टीम ने सूचना केंद्र अधीक्षक को दी, जिसके बाद आधार से जुड़ी गहन विवरण निकाला गया। जिसमें आधार में जन्म तिथि और नाम मे बार-बार बदलाव होने का तथ्य सामने आया। इसके बाद केंद्र अधीक्षक की ओर से पैन कार्ड, पहचान पत्र, हाईस्कूल मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार अपडेशन तिथि समेत कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। जहां परीक्षार्थी से पूछताछ जारी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *