नौ कोचिंग सेंटर सील, 24 संचालकों को नोटिस, अस्पतालों और मॉल की भी होगी जांच

बरेली। लखनऊ मे हुए हादसे के बाद बरेली में शुरू हुई कार्रवाई दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। प्रशासनिक अफसरों के साथ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) व आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने शहर में अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे नौ कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। दो दर्जन से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नौ घंटे तक चली कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची रही। संयुक्त टीम ने 40 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों की जांच की। कई रिहायशी (आवासीय) भवनों में कोचिंग सेंटर संचालित होते मिले। कई भवनों में छात्रों के आने-जाने के लिए बनी सीढ़ियों की चौड़ाई एक फीट से भी कम पाई गई। आपातकालीन स्थिति में इन रास्तों से छात्रों का सुरक्षित निकलना नामुमकिन है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तय नियमों को ताक पर रखकर फायर सेफ्टी और पुख्ता निकास व्यवस्था के बिना ही 24 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों का संचालन होता मिला। प्राधिकरण इन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। ये कोचिंग संस्थान ओमेगा क्लासेस, मैट्रिक्स पुलिस एकेडमी, मैडिट कोचिंग एंड लाइब्रेरी, परिवर्तन कॉमर्स क्लासेज, शरद कोचिंग, आशीष क्लासेज, बदायूं रोड स्थित एडुमंत्रा कोचिंग, सिंह कॉमर्शियल इंस्टीट्यूट, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी को सील किया गया। वही करगैना स्थित स्टडी वेव्स क्लासेज और लाइब्रेरी, केएस लाइब्रेरी, बदायूं रोड स्थित वेदांश कोचिंग क्लासेज, सोमिक्स लाइफ साइंसेज प्रालि, सर्वोदय नगर स्थित निधि लाइब्रेरी, एक्सप्लोर स्टडीज, अनंत ज्ञान लाइब्रेरी, शांति विहार स्थित सिंह काॅमर्शियल इंस्टीट्यूट, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी, फिजिक्स प्वाइंट, टैलेंट फिजिक्स प्वाइंट, मढ़ीनाथ स्थित विक्रम गर्ल्स कोचिंग, बालाजी कंप्यूटर एजुकेशन, जनकपुरी स्थित डेल्टा टी क्लासेज, 169 जनकपुरी आवास विकास स्थित परिवर्तन स्टडी सर्किल, 149 जनकपुरी स्थित मेडिट बरेली कोचिंग, 75-डी जगदीश बिहार केके अस्पताल रोड राजेंद्र नगर स्थित एफआर ओमेगा कोचिंग सेंटर, इंटेलीजेंस क्लासेज, राजेंद्रनगर स्थित शरद कोचिंग, कोटा क्लासेज, पेस कोचिंग, मैट्रिक्स कोचिंग, परीक्षा गुरु, डीडीपुरम स्थित जेईई मैक कोटा, राजेंद्रनगर स्थित एडुमंत्रा कोचिंग सेंटर आदि की जांच की गई। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच की। मानकों को दरकिनार कर संचालित कई कोचिंग सेंटरों की सील किया गया है और कई को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी, एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, एसीएम प्रथम गुलाब चंद्र, एसीएम द्वितीय विजय सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, बीडीए के जेई सीता राम और आवास विकास परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
जेमैक कोटा को तीन दिन में परिसर खाली करने का निर्देश
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जांच में एजुमंत्रा कोचिंग सेंटर में बच्चे पढ़ते मिले, लेकिन परिसर में आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं मिली। कक्षा की छत टूटी पड़ी थी। हादसा होने की स्थिति में बच्चों वहां से भाग नहीं सकते। भवन स्वामी के पास प्राधिकरण की एनओसी भी नहीं मिली। गंभीर खामियां मिलने पर कोचिंग को सील किया गया। नियमों की अनदेखी पर जेमैक कोटा को नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर परिसर खाली करने का आदेश दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *