सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे शादी के दो दिन बाद युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस को बुधवार दोपहर करीब एक बजे खड़ौआ व पस्तौर रेलवे क्रासिंग के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। यह शव पोल संख्या 1317/11 के पास अपलाइन पर मिला था। इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान जौहरपुर गांव निवासी रामजी शर्मा (26) पुत्र हरीश शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामजी की बारात 19 जून को शाहजहांपुर गई थी। 21 जून को विदा होकर बारात वापस लौटी थी। गुरुवार को पत्नी के मायके वाले पहली विदा कराने आने वाले थे। रामजी की शादी अभी दो दिन पहले ही हुई थी। हाथों की मेहंदी भी नही छूटी थी। पत्नी के मायके वाले पहली विदा के लिए आने वाले थे। इससे पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। इस घटना से दुल्हन को गहरा सदमा लगा है।।
बरेली से कपिल यादव
