बरेली। पीलीभीत रोड पर संचालित देव प्राइमस अस्पताल मे महिला मरीज नन्हीं देवी के इलाज के आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 22 हजार रुपये ले लिए गए। इस मामले की शिकायत पीलीभीत के न्यूरिया के सांडा निवासी भगवत सरन ने आइजीआरएस पर की गई थी।।आरोप था कि इसमें सीएमओ की ओर से नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. राकेश के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत में जवाब दिया गया कि मरीज के भर्ती के समय आयुष्मान कार्ड नहीं था और कार्ड मिलने पर निश्शुल्क इलाज किया गया।अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. मनीष गोयल ने भी कुछ दिनों पहले आयुष्मान लाभार्थियों से पैसे लेने समेत अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले की जांच भी एसीएमओ डाॅ. रमेश कर रहे है। एक महीने बाद भी जांच पूरी नही हो सकी है। इसके अलावा अस्पताल संचालक की डिग्री पर सवाल खड़े करते हुए भी शिकायत हुई थी। महिला के मामले की शिकायत भी इसी मामले से जोड़कर देखी जा रही है। सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। वही अस्पताल के डायरेक्टर की ओर लगाए गए आरोपों के मामले में प्रबंधन का आपसी विवाद सामने आया है, जिसे दोनों पक्ष आपस में समझौते के प्रयास मे है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
