छेड़छाड़ के दौरान मारपीट में घायल किशोरी की मौत

बरेली। छेड़छाड़ और मारपीट मे गंभीर रूप से घायल किशोरी की करीब 34 दिन चले इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब महीने भर से किशोरी कोमा में थी और लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस फॉलोअर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो नामजद समेत चार अभी तक फरार है। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पुलिस के फॉलोअर किशन, उसकी पत्नी किरन, साढ़ू के बेटे भुता के गांव खजुरिया निवासी विकास और दो अज्ञात ने सात अप्रैल को बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर उनकी भतीजी से मारपीट की थी। वह इस मामले में शिकायत लेकर थाना सुभाषनगर गए तो आरोपी फिर से घर में घुस गए और उनकी 16 वर्षीय बेटी व भतीजी से छेड़छाड़ व मारपीट की। इस मारपीट में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार नैन ने बताया कि मुकदमे का मुख्य आरोपी विकास है। जिसने डंडा मारा था। मेडिकल के आधार पर मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाकर उसे जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों पर मारपीट की धाराओं मे कार्रवाई की गई है। वही नौ अप्रैल से 15 अप्रैल तक किशोरी का जिला अस्पताल मे इलाज चला और फिर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि दस अप्रैल से ही उनकी बेटी कोमा मे थी और सोमवार को लखनऊ के डॉक्टर ने घर ले जाने को कह दिया। इस पर परिजन ने शाम करीब सात बजे किशोरी को बरेली लाकर जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया। जहां रात करीब 12:15 बजे उसकी मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *