छात्र को शिक्षक ने बेहरमी से पीटा, अस्पताल मे भर्ती

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला रविंद्रनगर स्थित प्रयागो इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने नौवीं के छात्र कृष्णा को लात घूसों से पीटा। जिससे छात्र को गंभीर चोटें आई। छात्र बेहोश हो गया। छोटी भाई की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। छात्र कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे होश आया। मामले की तहरीर सुभाषनगर पुलिस को दी गई है। जिला अस्पताल मे होश आने पर रविंद्रनगर निवासी छात्र कृष्णा अग्निहोत्री ने बताया वह नौवीं का छात्र है। उसका भाई देव अग्निहोत्री भी उसी स्कूल मे पढ़ता है। वह भाई का क्लास रूम पूछने पहुंचा। तभी शिक्षक भगवत सरन वहां आ गये। आते ही बोले-वहां क्यों आये हो। इतना कहते ही उसे पीटने लगे। उसके पेट मे लात और घूसे मारे। जिससे वह वही गिर गया। सिर मे घूंसा लगने से उसे चक्कर आगया। इतनी देर मे मैम आ गई उन्होंने शिक्षक को फटकारा। परिवार को सूचना मिलने पर कई लोग पहुंच गये। उसे जिला अस्पताल लेकर आये। छात्र की मां लवली अग्निहोत्री का आरोप है जब स्कूल मे पहुंचे तो शिक्षक भगवत सरन आदि ने उनके साथ भी अभद्रता की। बेटे कृष्णा के पेट मे गंभीर चोट लगी है। उसके पेट में दर्द है। इसलिए भर्ती कराया है। सुभाषनगर थाने में तहरीर दी गई है। शिक्षकों से अभिभावक पक्ष ने की मारपीट: प्रयागो इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अभिभावक पक्ष ने स्कूल मे आकर शिक्षक भगवत सरन आदि से मारपीट की थी। सीसीटीवी फुटेज कैमरे मे मारपीट रिकार्ड है। मेरी ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों से आई तहरीर, की जा रही जांचः सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागो इंटर कॉलेज मे शिक्षक पर नौवीं के छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। वही स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक पक्ष पर स्कूल मे आकर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *